सोनभद्र, फरवरी 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए 10871 लोगों को नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि अभी तक करीब पांच हजार लोगों को ही नल कनेक्शन दिया गया है। इससे पेयजल को लेकर लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। 31 मार्च तक सभी घरों को नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन (शहरी) के तहत प्रत्येक घर में नल कनेक्शन उपलब्ध कराना प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए। जिन वार्डों में कनेक्शन शेष हैं, वहां विशेष अभियान चलाकर कार्य पूर्ण कर लिया जाये। शीघ्र नगर पालिका क्षेत्र के हर घर को नल के कनेक्शन से जोड़ दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने, फील्ड निरीक्षण बढ़ाने और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.