देवरिया, मार्च 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के न्यू कालोनी स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय पार्क में शनिवार की सुबह नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने लोगों को प्लास्टिक के प्रति जागरूक करते हुए 200 लोगों में कपड़े का झोला वितरित किया। उन्होने लोगों से प्लास्टीक छोड़ कपड़े के झोले का उपयोग करने की अपील भी की। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत शनिवार की सुबह नगर पालिका अध्यक्ष ने न्यू कालोनी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में टहल रहे लोगों में प्लास्टिक छोड़ो कपड़े के थैले को अपनाओ लिखे स्लोगन वाला कपड़े का झोल वितरित किया। उन्होने लोगों को प्लास्टिक के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि प्लास्टिक का उपयोग बहुत ही हानिकारक है। प्लास्टिक कभी भी नष्ट नहीं होती है, प्लास्टिक पर्यावरण को क्षति पहुंचा रहा है, ऐसे में प्लास्टिक की जगह कपड़े के झोले का उपयोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.