विकासनगर, जनवरी 27 -- नगर पालिकाध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल के पिता डॉ. देवी दत्त नौटियाल का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। स्व. देवीदत्त एसएसबी में चिकित्सक थे, जो सेवानिवृत्त होने के बाद समाजसेवा में लगे रहे। उनके निधन पर विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान, पूर्व मंत्री नवप्रभात, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, रामशरण नौटियाल, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, हरबर्टपुर पालिकाध्यक्ष नीरू देवी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रू, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, पूर्व शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने गहरा शोक प्रकट किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...