मिर्जापुर, दिसम्बर 13 -- मिर्जापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने शुक्रवार को नगर के कोतवाली वार्ड स्थित ऐतिहासिक गुदरी कुआं के पीछे सामुदायिक भवन एवं चंद्रदीपा वार्ड के कृष्ण नगर नटवा में 15वें वित्त योजना से नाली मरम्मत, कवर, सीसी सड़क निर्माण का पूजन अर्चन कर लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 265 वर्ष प्राचीन ऐतिहासिक गुदरी का तमाशा कोतवाली के पीछे गुदरी में होता था। वहीं पर एक पक्का सामुदायिक भवन का निर्माण का कार्य नगरपालिका की ओर से कराया गया है। सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है। इससे पहले इसे साहू अखाड़ा के नाम से जाना जाता था। सभासद वर्षा वर्मा, विनोद यादव,किशन कसेरा, श्याम सिंह,गौरव उमर,आशुतोष त्रिपाठी,संजीव कुमार श्रीवास्तव,दिनेश यादव, आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...