मिर्जापुर, जनवरी 6 -- मिर्जापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने सोमवार को नगर के रुखड़घाट वार्ड के खंदवानाला में नवनिर्मित वाटर टैंक का उद्घाटन कर वार्ड के लोगों को समर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वॉटर टैंक लगने से मोहल्ले में पानी की समस्या का निदान होगा। प्रचुर मात्रा में समय से स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इस मौके पर राम आसरे सरोज, सभासद धीरज सोनकर,गोवर्धन यादव,सागर आनंद, गिरजा शंकर, रमेश सोनकर,पवन यादव सुनील यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...