हापुड़, अप्रैल 26 -- जनपद हापुड़ में मौसमी बीमारी के बाद अब डेंगू ने दस्तक दे दी है। शहर के मोहल्ला कविनगर निवासी एक 35 वर्षीय महिला को डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद जनपद के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। मच्छरों का लार्वा नष्ट करने के लिए जिले में अभियान चल रहा है। बदलते मौसम में जिले में बुखार का कहर बढ़ रहा है। घर घर में बुखार के मरीज हैं। अस्पतालों में मरीज भर्ती भी हो रहे हैं। अब जिले में बुखार के प्रकोप के साथ डेंगू ने दस्तक दे दी है। यहां शहर के मोहल्ला कविनगर में एक 35 वर्षीय महिला को डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अलर्ट जारी कर दिया है। सीएमओ के निर्देश पर उक्त मोहल्ले में लार्वा नष्ट करने के लिए अभियान चलाया गया। महिला के घर के आसपास के 50 घरों में डेंगू का लार्वा खोजा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.