सहरसा, जनवरी 9 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। नगर पंचायत नवहट्टा का दर्जा मिलने के बाद से नप सीमा क्षेत्र में पड़ने वाले सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को आवास भत्ता नहीं दिया जा रहा है। मध्य विद्यालय नवहट्टा के प्रधानाध्यापक निर्भय कुमार सिंह ने बीईओ एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर नगर पंचायत के निर्धारित दर से आवास भत्ता देने की मांग उठाई है। डीईओ को लिखे पत्र में प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय में कार्यरत 21 शिक्षकों को नगर पंचायत नवहट्टा की आठ किलोमीटर परिधि क्षेत्र में पड़ने वाले विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं कर्मियों को नियमानुसार आवास भत्ता देने की बात कही गई है। इस संबंध में डीईओ हेमचंद्र ने बताया कि शिक्षकों के आवेदन पत्र के आलोक में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...