भागलपुर, फरवरी 22 -- कहलगांव नगर पंचायत के सामान्य परिषद बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष के बजट सहित नगर विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार ने की, जबकि संचालन कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद ने किया। बैठक में स्थानीय विधायक शुभानंद मुकेश भी उपस्थित रहे और नगर विकास को लेकर कई सुझाव दिए। बैठक में नगर पंचायत का कुल 74 करोड़ 92 लाख 92 हजार 558 रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बजट में 75 करोड़ 39 लाख 33 हजार 830 रुपये आय का प्रावधान रखा गया है, जिसमें सरकारी अनुदान एवं आंतरिक स्रोत शामिल हैं। इस बजट में 10 करोड़ 61 लाख 40 हजार 62 रुपये का लाभ दर्शाया गया है। बैठक में नगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.