बलिया, फरवरी 20 -- बैरिया (बलिया)। नगर पंचायत अंतर्गत तहसील परिसर के बाहर सड़क के दोंनो पटरियों पर गुमटी लगाकर और छप्पर डालकर फोटो स्टेट की मशीन चलाने वाले साइबर कैफे व कचहरी से संबंधित कागजात बेचने वाले दुकानदारों का गुमटी व छप्पर नगर पंचायत प्रशासन ने जेसीबी लगवा कर हटा दिया। इस संदर्भ में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नौशाद आलम ने बताया कि चार दिन पहले सभी दुकानदारों के दुकानों पर नगर पंचायत का नोटिस चस्पा किया गया था। उनसे मौखिक रूप से भी निवेदन किया गया था कि वह अपना अतिक्रमण तीन दिन के भीतर हटा लें। इस अतिक्रमण से वादकारियों, अधिवक्ताओं, राहगीरों को घोर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत के मौखिक निवेदन और नोटिस को दुकानदारों ने गंभीरता से नहीं लिया और अनदेखा कर दिया। अंततः मजबूर होकर जेसीबी लगाकर नगर पंचायत द्वारा अतिक्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.