औरैया, दिसम्बर 18 -- अछल्दा। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच नगर पंचायत अछल्दा ने बेसहारा लोगों को राहत देने के लिए कस्बे के दस स्थानों पर अलाव जलवाए। नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण दुबे उर्फ रिंटू दुबे के निर्देश पर रेलवे स्टेशन तिराहा, बस स्टैंड सहित प्रमुख चौराहों पर अलाव डलवाए गए। अलाव जलने से राहगीरों और गरीबों को राहत मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...