उरई, फरवरी 19 -- एट। एट नगर पंचायत अध्यक्ष के पति और एक महिला सभासद के पति के बीच कॉलोनी आवंटन को लेकर हुए लेनदेन को लेकर मोबाइल पर नोंक झोंक हो गई। जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एट नगर पंचायत काफी समय से विवादों में घिरती चली आ रही है। अभी हाल ही में रामलीला में अश्लील डांस का मामला हो सभी मामलों में नगर पंचायत अध्यक्ष के पति अरविंद कुमार लाल जी घिरते नजर आए वहीं एक नया मामला सामने आया है जिसमें एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष के पति व वार्ड नंबर 1 की महिला सभासद के पति सोनू निगम के बीच तीखी नोंक झोंक गाली गलौज हुई। जिसकी वजह को लेकर बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी का सर्वे चल रहा था जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष ने कई लोगों से पैसे लेने का आरोप लगा है। हालांकि नगर पंचायत अध्यक्ष के पति अरविंद कुमार लाल...