भागलपुर, जून 1 -- नन्हे हाथोसे बच्चे भर रहे है मंजूषा में रंग नवगछिया। निज संवाददाता। मंजूषा कला प्रशिक्षण केंद्र भागलपुर, नवगछिया विकास समिति और बिहुला विषहरी पूजा समिति के संयुक्त तत्वाधान में बाल भारती विद्यालय नवगछिया के परिसर में मंजूषा समर कैंप के चौथे दिन बच्चों ने कूची से मंजूषा में रंग भरने का कार्य किया। कार्यक्रम संयोजक मुकेश राणा ने बताया कि कैंप में विभिन्न विद्यालयों के 70 बच्चे मंजूषा कला सीख रहे हैं। मंजूषा गुरु मनोज कुमार पंडित ने बच्चों को मंजूषा चित्र शैली की विशेषता को बताया। इस दौरान प्राचार्य सुमन देवी, पार्षद चम्पा कुमारी, घनश्याम प्रसाद, संजीत विश्वकर्मा, रीतेश केजरीवाल, अनीष यादव, नितिन सिंह सहयोग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.