बिहारशरीफ, दिसम्बर 5 -- नन्हे वैज्ञानिकों ने बनाया चंद्रयान और जलशोधन मॉडल बिन्द की 8 छात्र-छात्राएं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिनिधित्व बीआरसी भवन में लगी मॉडलों की प्रदर्शनी फोटो : बिन्द बीआरसी : बिन्द बीआरसी भवन में शुक्रवार को बाल वैज्ञानिकों के मॉडल की प्रदर्शनी का अवलोकन करते बीईओ दिलीप कुमार सिंह व अन्य। बिन्द, निज संवाददाता। बीआरसी भवन में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता हुई। नन्हे वैज्ञानिकों ने चंद्रयान और जलशोधन मॉडल बनाकर सबको चकित कर दिया। इसमें सात संकुल की 42 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अव्वल आयी आठ छात्र-छात्राएं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपना जलवा दिखायेंगी। क्विज में वर्ग छह से आठ में मध्य विद्यालय बिन्द के आकाश कुमार, बकरा स्कूल की सोहानी कुमारी, विशुनपुर ...