गाज़ियाबाद, नवम्बर 9 -- गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित परिवर्तन स्कूल में डिज्नी डेजल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 650 छात्रों ने प्रस्तुति दी। डिज्नी की कालजयी कहानियों और आधुनिक क्लासिक को नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिकी, मिनी, स्रो वाइट, मोगली रहा जिसने सभी दर्शकों को अपने बचपन की याद दिला दी। डिज्नी के मशहूर गीतों, नृत्य, और जादुई माहौल के बीच शानदार प्रस्तुति से छात्रों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय की चेयर पर्सन बीनू चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशाल चौधरी, विवेक चौधरी, विदुषी गुरुमां, प्रधानाचार्या संगीता शर्मा, उप प्रधानाचार्या मीनल शर्मा अनुपमा सिंह आदि मौजूद रहे। - गुलशन भारती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.