भभुआ, जनवरी 1 -- नववर्ष पर झूला, जंपिंग, फिसलन, चरखी व अन्य खेल सामग्री का बच्चे ले रहे थे आनंद, अभिभावक बच्चों की कर रहे थे निगरानी सिटी पार्क में लगे फव्वारे व झरने के पास बच्चे ले रहे थे सेल्फी माता-पिता सिटी पार्क में बच्चों को खेलते देख हो रहे थे आनंदित (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। नए साल पर गुरुवार को सुबह से धूप निकली थी। नव वर्ष के जश्न को सभी ने अपने-अपने तरीके से मनाया। कोई जिले के सुदूर इलाकों में जाकर पिकनिक स्पॉट पर लजीज व्यंजनों का स्वाद लिए, तो कोई हवाई अड्डा में मौज-मस्ती किए। लेकिन, इससे इतर शहर के बच्चे अपने अभिभावकों के साथ सिटी पार्क में नए साल को सेलिब्रेट किया। बच्चों की धमाचौकड़ी से सिटी पार्क पूरी तरह गुलजार हो रहा था। बच्चे इधर-उधर दौड़ लगा रहे थे। वह कभी झूले पर सवार होते तो कभी जंपिंग पर जाकर अपने सा...