नोएडा, फरवरी 9 -- नोएडा। सेक्टर-56 स्थित सरला चोपड़ा डीएवी स्कूल में सोमवार को नवांकुरों के आत्मविश्वास और मंच साझा करने की क्षमता से रैंप वॉक का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन और गायत्री मंत्र के साथ हुआ। इसके बाद नन्हें बच्चों ने स्वनिर्मित पोशाकों में रैंप वॉक कर समाज के विभिन्न क्षेत्रों और राज्यों की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की। इस अवसर पर अभिभावकों की उपस्थिति ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान स्कूल की प्रचार्य उपासना शर्मा, जूनियर विंग संचालिका एकता कपूर और अभिभावकों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...