जमशेदपुर, सितम्बर 5 -- ह्यूम पाइप निवासी नन्हे जसराज सिंह ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। उन्होंने एक साल से गुल्लक में जमा की गई राशि 6413 रुपये पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान कर दी। जसराज के पिता चरणजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा अपने जन्मदिन पर उन्हें कोई खास तोहफा देना चाहता था। लेकिन सोशल मीडिया पर पंजाब में आई भीषण बाढ़ और वहां की तकलीफें देखकर उसका मन बदल गया। जसराज ने अपने पिता को तोहफा देने के बजाय गुल्लक से निकाले पैसे बाढ़ पीड़ितों को सौंपने का फैसला लिया। उसके अलावा जयमल सिंह के 10 वर्षीय पुत्र अमरजीत सिंह राजू ने भी 1560 रुपये बाढ़ पीड़ितों को दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.