सहारनपुर, जुलाई 14 -- सहारनपुर। कमला देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने सोमवार को "आदर्श कांवड़ यात्रा" का आयोजन कर सभी को भावविभोर कर दिया। सनातन धर्म के मूल्यों को मजबूत और जागृत करने के उद्देश्य से यह यात्रा शिशु मंदिर, बाबा लाल दास रोड से प्रारंभ होकर सिद्धपीठ भूतेश्वर मंदिर तक निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में छोटे-छोटे भैया-बहन कांवरिये अपने कंधों पर जल कांवड़ लिए हुए पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। कुछ बच्चों ने भगवान शिव और माता पार्वती का वेश धारण कर आकर्षण का केंद्र बने रहे। शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर और स्वागत कर इन नन्हे भक्तों का उत्साहवर्धन किया। भूतेश्वर मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रबंध समिति के मंत्री आशु अग्रवाल, पूर्व प्रबंधक दिनेश अग्रवाल, मोहनलाल, आलोक अग्रवाल आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.