प्रयागराज, फरवरी 8 -- सेंट्रल एकेडमी, पैरेंट्स प्राइड विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नन्हें वैज्ञानिकों ने विज्ञान और वातावरण के संरक्षण पर आधारित कई महत्वपूर्ण कार्यरत एवं गैर-कार्यरत मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यालय के निदेशक एसके तिवारी और प्रधानाचार्य दीप्ति मिश्रा ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रत्येक मॉडल का अवलोकन किया और बच्चों के मॉडल की सराहना की। प्रदर्शनी में जल संरक्षण, सौर ऊर्जा और प्रदूषण नियंत्रण जैसे विषयों पर केंद्रित मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बड़ी संख्या में आए अभिभावकों ने बच्चों की रचनात्मकता और उनके कठिन परिश्रम की जमकर प्रशंसा की।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.