बलरामपुर, फरवरी 19 -- बलरामपुर। अलिफ जोत उतरौला ग्रामीण के रहने वाले इधर नन्हें रोजेदारों ने भी उत्साह के साथ पहला रोज़ा रखा। अलिशबा फातिमा (7), अरीबा फातिमा (7), मोहम्मद अजहर (8), फुजैल (9) और मोहम्मद असद (10) ने अपना पहला रोज़ा मुकम्मल कर सबका दिल जीत लिया। मासूम बच्चों ने सब्र और हौसले के साथ रोज़ा रखकर मिसाल पेश की। इन नन्हें मुन्ने बच्चों ने गुरुवार को अपना पहला रोजा मुकम्मल किया। भूख और प्यास इन नन्हें रोजेदारों के सब्र का इम्तेहान ले रही है। जबकि मासूम भी पूरे हौसले के साथ इसका जवाब दे रहे हैं। पहला रोजा मुकम्मल करने वाले इन नन्हें रोजेदारों का मानना है कि समाज में हर किसी को अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.