पाकुड़, फरवरी 20 -- महेशपुर। इस्लाम धर्मावलंबियों पाक माह-ए-रमजान में बड़ों के साथ-साथ छोटे बच्चे-बच्चियां भी बढ़-चढ़ कर रोजा रखकर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। इसकी बानगी रमजान के पहले जुमे की नमाज के अवसर पर प्रखंड के सिकदारपोखर गांव में देखने को मिला। जहां कक्षा पांच में पढ़ने वाली नफीसा खातून 11 वर्ष तथा तनूजा खातून 10 वर्ष नमाज अता करती दिखी। दोनों से पूछे जाने पर दोनों ने बताया कि वे तीन वर्षों से रोजा रखती आ रही हैं। अल्लाह की इबादत से मन को सुकून मिलता है तथा मस्तिष्क में अच्छे विचार का समावेश होता है। नेकी की राह पर चलने तथा जरूरत के वक्त दूसरों की मदद या सहयोग करने की सोच भी बनती है। इसलिए हमलोग रोजा रखते आ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...