देहरादून, दिसम्बर 18 -- देहरादून। द पाली किड्स, बालावाला का वार्षिक समारोह धरोहर गुरुवार को हाथीबड़कला स्थित सर्वे आडिटोरियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक परंपराओं के साथ भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद नन्हे मुन्नों ने पंजाबी भांगड़ा, गुजराती डांडिया, 'हमारो उत्तराखंड' और साउदर्न वाइब्स जैसी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों के आत्मविश्वास और ऊर्जा ने सभी का दिल जीत लिया। बालावाला शाखा की निदेशक शालिनी नेगी ने अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि चेयरमैन कैप्टन मुकुल महेंद्रू ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता और संस्कारों को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर संस्थापक निदेशक रंजना महेंद्रू, निदेशक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.