देहरादून, दिसम्बर 13 -- देहरादून। सन वैली स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हें मुन्ने बच्चों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम की शुरुआत किंडरगार्टन के नन्हे बच्चों द्वारा बैलून वॉक से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। खेल दिवस में अशोक, अकबर, कनिष्क और मौर्य हाउस के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न दौड़, रिले रेस, रस्साकशी एवं ट्रैक इवेंट्स में भाग लेकर खेल कौशल और खेल भावना का परिचय दिया। एलकेजी व यूकेजी के बच्चों की योगा डांस प्रस्तुति, कक्षा एक के विद्यार्थियों की म्यूजिकल पीटी, ड्रम पीटी, कराटे, योग और एरोबिक्स ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर समर वैली के निदेशक अशोक वासु, सन वैली की निदेशक पवन वासु, प्रधानाचार्या पूजा अरोड़ा, प्रधानाचार्या...