देहरादून, मार्च 29 -- भले ही उनकी उम्र और क्लास काफी छोटी हो। लेकिन उपलब्धि बेहद बड़ी थी। शनिवार को ऐन मैरी स्कूल बल्लीवाला चौक में किंडरगार्टन का स्नातक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें परंपरागत ग्रेजुएशन सेरेमनी ड्रेस में इन नन्हें मुन्नों ने सबका दिल जीत लिया। उनको देखकर अभिभावक तो बेहद भावुक हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तरांचल विवि के अध्यक्ष डा. जितेंद्र जोशी,विवि संचालन समिति की अध्यक्षा अनुराधा जोशी, स्कूल निदेशक अंकिता जोशी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद नन्हें मुन्ने बच्चों ने नृत्य और गायन की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। फिर किंडरगार्टन से अगली क्लास में जाने वाले बच्चों को एक एक कर माता पिता की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। अपने रिजल्ट पाकर ये नन्हें मुन्ने बच्चे बेहद खुश दिखे। प्रधानाचार्य डा. प्रीति सक्सेना ने बताया कि इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.