आजमगढ़, सितम्बर 20 -- आजमगढ़। राहुल सांकृत्यायन जन इंटर कॉलेज लक्षिरामपुर में पीजी से केजी विंग में दादा-दादी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपने दादा-दादी एवं नाना-नानी के साथ मिलकर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं और पारिवारिक मूल्यों के महत्व को उजागर किया। कार्यक्रम में दादा-दादी और नाना-नानी ने बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। कहानी सुनाना, पासिंग द पार्सल, गीत-संगीत और खेल-कूद जैसी गतिविधियों ने बच्चों को बेहद आनंदित किया। साथ ही इन रोचक कार्यक्रमों ने बच्चों और उनके दादा-दादी के बीच के स्नेह, विश्वास और गहरे भावनात्मक बंधन को और अधिक मजबूत किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य दिव्यांशु त्रिपाठी ने सभी को आशीर्वाद देते हुए कहा- दादा-दादी जीवन के अनुभवों और संस्कारों के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.