संवाददाता, मई 21 -- अपने भाषणों और हाजिरजवाब बातों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले समाजवादी पार्टी के नन्हें नवरतन की बहन की शादी में पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं का जमावड़ा देखने को मिला। नवरतन के पैतृक गांव महाराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर क्षेत्र के मल्हनी फुलवरिया गांव में आयोजित इस विवाह समारोह में स्थानीय से लेकर जिले और प्रदेश स्तर के बड़े-बड़े नेता पहुंचे। शादी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भी आने की चर्चा थी लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं आ पाए। हालांकि दोपहर में मोबाइल पर बात कर उन्होंने दुल्हन बनी नवरतन की बहन को आशीर्वाद दिया। नवरतन यादव को सपा कार्यकर्ता पार्टी का नन्हा सिपाही कहते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शादी में खुद तो पहुंच नहीं पाए लेकिन उन्होंने पार्टी जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव को सपरिवार शादी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.