भागलपुर, फरवरी 14 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। झंडापुर थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को नन्हकार तेलघी टोला में दो व्यक्तियों द्वारा हथियार के बल पर लोगों को डराने-धमकाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही झंडापुर थाना की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने झंडापुर थाना क्षेत्र के तेलघी टोला जयरामपुर निवासी गोलू पासवान और विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के क्रम में उनके पास से एक कट्टा बरामद किया गया। इस संबंध में झंडापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...