चमोली, जुलाई 10 -- चमोली जिले के नन्दानगर ब्लॉक में रामणी - पेरी सड़क गुरुवार को भूस्खलन और मलबा आने से पूरी तरह से वास आउट हो गयी। जिससे आस पास के कई गांवों का सड़क सम्पर्क ब्लॉक मुख्यालय और जिला मुख्यालय से टूट गया है। क्षेत्र में लगातार बारिश होने के पहाड़ियों से भूस्खलन जारी है। गुरुवार को रामणी-पेरी सड़क से लगी पहाड़ियों से अचानक भारी बोल्डर और मलबा आया और इसके साथ ही भारी मात्रा में पानी भी पहाड़ियों से आने लगा और देखते ही देखते पूरी सड़क टूट गई। जिला अधिकारी डाक्टर संदीप तिवारी ने बताया सड़क क्षति ग्रस्त होने की सूचना मिलते ही सड़क निर्माण विभाग को क्षेत्र में भेज कर सड़क सुचारू करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.