मैनपुरी, दिसम्बर 25 -- थाना क्षेत्र के ग्राम फर्दपुर के समीप ननिहाल से घर वापस लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम जगतपुर महादेवा निवासी 22 वर्षीय सचिन कुमार पुत्र अखिलेश कुमार अपनी ननिहाल करुआमई नगरिया थाना बेवर से बाइक से वापस घर लौट रहा था। तभी क्षेत्र के फर्दपुर पुल के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का निचला हिस्सा पूरी तरह से कुचल गया। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भिजवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.