अलीगढ़, दिसम्बर 2 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में घायल दिल्ली के युवक की मंगलवार को मेडिकल कालेज में मौत हो गई। वह ननिहाल से घर लौट रहा था। छतारी के पास सड़क हादसे में घायल हो गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दिल्ली के नार्थईस्ट क्षेत्र के करावल नगर निवासी संदीप (23) पुत्र श्याम सिंह मजदूरी करता था। बीते 30 नवंबर को वह अपनी ननिहाल अतरौली के गांव चैंडोला सुजानपुर में शादी समारोह में शामिल होने आया था। सोमवार को वह यहां से ऑटो से वापस लौट रहा था। छतारी के पास ऑटो में मैक्स ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्तीकरा दिया। मंगलवार को उपचार के दौरान संदीप ने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...