उन्नाव, दिसम्बर 14 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र में मां के साथ ननिहाल आई युवती लापता हो गई। मां ने पुलिस को एक युवक के खिलाफ तहरीर दी। केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच करने का दावा किया है। अजगैन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि वह माखी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने पिता के घर 20 वर्षीय बेटी के साथ आई थी। यहां से बेटी आठ दिसम्बर को लापता हो गई। खोजबीन करने पर पता चला कि उसे शिव मंदिर फाटक श्याम नगर लुधियाना निवासी अरमान वर्मा बहला फुसलाकर अपने साथ कही भगा ले गया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...