रुद्रपुर, फरवरी 16 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। मां के साथ मामा के घर आए ढाई साल के मासूम की रविवार को सोख्ते के लिए बने गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दिनेशपुर के कालीनगर निवासी दीपांकर राय की पत्नी पूजा रविवार को अपने ढाई साल के बेटे रेयांश के साथ वार्ड संख्या सात स्थित अपने भाई पंकज के घर आई थी। शाम के समय रेयांश खेलता हुआ घर के पीछे चला गया। इस दौरान वह हैंडपंप के पानी के लिए बने गहरे गड्ढे में गिरकर डूब गया। घर के आंगन में रेयांश को न पाकर उसकी खोजबीन शुरू हुई। इस दौरान गड्ढे में मासूम को उतराता देख परिजनों के होश उड़ गए। उसे तुरंत गड्ढे से निकालकर सितारगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर दिनेशपुर से पिता और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.