प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 11 -- आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के उदई शाहपुर गांव में ननिहाल में रहने वाले हाईस्कूल के छात्र का शव रविवार सुबह घर से 400 मीटर दूर जंगल में पेड़ से लटकता मिला। जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोग आत्महत्या के साथ ही हत्या की भी आशंका जताते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जौनपुर महाराजगंज के चांदपुर निवासी स्व. राकेश गौतम का 18 वर्षीय बेटा अविनाश गौतम उदईशाहपुर गांव में अपने मामा सुनील के घर रहकर कक्षा 10 में पढ़ाई कर रहा था। शनिवार को अविनाश प्री-परीक्षा देकर घर लौटा था। रविवार सुबह ग्रामीण करीब के डिहवा जंगल की ओर गए तो अविनाश का शव पेड़ से फंदे पर लटकता देखा। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर एसओ विजेंद्र सिंह पुलिस बल के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.