संतकबीरनगर, अक्टूबर 7 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने थाने पर तहरीर दिया है। उसका आरोप है कि ननिहाल में रह रही उसकी बेटी को प्रमोद नामक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक की सरगर्मी के साथ तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी पढ़ाई के लिए ननिहाल में रह रही थी। 23 सितम्बर की शाम करीब चार बजे बस्ती जिले के प्रमोद बहला फुसलाकर उसे भगा ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रमोद पुत्र सन्तबली निवासी बानपुर थाना लालगंज बस्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.