उन्नाव, दिसम्बर 7 -- चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र में ननिहाल आया मासूम बच्चा जीने से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनपद लखनऊ के पालखेडा गांव निवासी संदीप पाल का पांच वर्षीय बेटा सूर्यांश मां के साथ आसीवन थानाक्षेत्र के सहबसी गांव ननिहाल आया था। छत पर खेल रहा था। इसी बीच मां ने नीचे आने के लिए बुलाया तो वह जीने से उतरने लगा। इसी बीच अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.