चित्रकूट, फरवरी 23 -- राजापुर, संवाददाता। चचेरे मामा की शादी में शामिल होने मां के साथ ननिहाल गई मासूम की बाथरुम की सफाई में प्रयुक्त होने वाले केमिकल पीने से मौत हो गई। परिजन उसे हालत खराब होने पर सीएचसी लेकर पहुंचे थे। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिसरा प्रिजर्व किया गया है। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। सरधुवा थाना क्षेत्र के खोपा निवासी देवेन्द्र सिंह उर्फ शिवसागर की राजापुर थाना के पडवरिया गांव में ससुराल है। ससुराल में उसकी पत्नी शिवानी के चचेरे भाई शैलेन्द्र सिंह की 19 फरवरी को शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए शिवानी अपनी पांच वर्षीया बेटी परी सिंह के साथ आई थी। शादी कार्यक्रम निपटने के बाद शिवानी बेटी समेत मायके में रुकी रही। बतात...