प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 24 -- कुंडा, (प्रतापगढ़) संवाददाता। तीन दिन पहले ननिहाल आए छह साल के बालक की घर के बाहर खेलते समय अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की है। बाघराय थाना क्षेत्र के ममुनीपुर शक्करदहा निवासी सज्जन कुमार का पत्नी अंजनी देवी अपने छह साल के बेटे आलोक के साथ तीन दिन पहले मायके हरबसपुर आई थी। आलोक शनिवार शाम करीब छह बजे जेठवारा-लालगोपालगंज मार्ग किनारे स्थित अपने नानी के घर के बाहर खेल रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। वाहन चालक घटना के बाद तेजी से भाग निकला और उसे कोई देख नहीं सका। आवाज सुनकर घर के लोग बाहर निकले और उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघराय ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। एसओ श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.