सीतामढ़ी, जनवरी 1 -- सुरसंड। थाना क्षेत्र के कोआड़ी-बारा मोड़ पर गुरुवार की शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गोलू कुमार (21 वर्ष) के रूप में की गयी। मृतक नालंदा जिले के बिहारशरीफ निवासी पिंटू साह का पुत्र था। मृतक 15 दिन पहले पुपरी स्थित अपने ननिहाल आया था। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार मृतक पुपरी निवासी अपने मामा कुंदन कुमार के यहां ननिहाल आया हुआ था। नववर्ष के मौके पर वह घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान कोआड़ी बारा मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ...