देवरिया, सितम्बर 7 -- एकौना, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के खोपा में ननिहाल आए युवक की शनिवार को कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बरीहटा के रहने वाले बलिराम गुप्ता की ननिहाल खोपा में सुखु गुप्ता के यहां है। शुक्रवार की शाम वह पचलड़ी चौराहे से लौट रहे थे, इस बीच राजन यादव, नीतेश यादव, मोहन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। शनिवार को आरोपियों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...