गंगापार, मई 12 -- तालाब में नहाने के दौरान ननिहाल आए किशोर की गहरे पानी में चला गया। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मऊआइमा कस्बे के मोहल्ला कजियाना कलां, कप्तान का पूरा निवासी मोहम्मद जफर के घर जौनपुर जिले के बादशाहपुर से उने दो भांजे 15 वर्षीय आतिफ पुत्र बबलू और उसका बड़ा भाई आकिब अपने मामा के घर आए हुए थे। सोमवार की दोपहर दोनों भाई मोहल्ले के लड़कों के साथ मऊआइमा क्षेत्र के आजमपुर ईदगाह स्थित पक्का तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय आतिफ अचानक फिसलकर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बड़े भाई आकिब ने देखा तो वह उसे बचाने के लिए पानी में कूदा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आस-पास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो काफी मशक्कत के बाद आतिफ को तालाब से बाहर निकाला गया। फ़ौरन उसे इलाज के लिए अस्पताल ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.