सिद्धार्थ, फरवरी 8 -- इटवा(सिद्धार्थनगर)। इटवा थाना क्षेत्र स्थित अमौली एकड़ेगा गांव में ननिहाल आई एक बच्ची की शनिवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। इटवा थाना क्षेत्र स्थित मझौवा गांव निवासी महेंद्र पाल गौतम की पुत्री सौम्या (3) तकरीबन छह दिन पूर्व अपने ननिहाल अमौली एकड़ेगा गांव में आई थी। उसके ननिहाल में घर के बगल में ही एक तालाब है। शनिवार को सौम्या कुछ अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते समय वह तालाब में गिर गई और उसी में डूब गई। सौम्या काफी देर तक दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। कुछ लोग उसे ढूंढते हुए तालाब की तरफ गए। तालाब में बच्ची का शव देखकर चीख पड़े। ग्रामीणों ने तालाब से घुसकर बच्ची का शव बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.