रांची, मार्च 19 -- रांची,संवाददाता। झारखंड नवनिर्माण दल और ननबैंकिंग कंपनी पीड़ित मंच के सदस्यों ने बुधवार को विधानसभा तक पैदाल मार्च किया। ननबैंकिंग कंपनियों में जमा की गयी राशि का भुगतान जल्द करने की मांग को लेकर मार्च निकाला गया था। नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार बजट सत्र में राशि भुगतान की तारीख तय करे। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के शहादत दिवस (16 अप्रैल) पर रांची जिला स्तरीय चेतावनी मार्च निकाला जाएगा। मांगें पूरी नहीं होने पर बिरसा मुंडा के शहादत दिवस, 9 जून को राजभवन तक मार्च निकालने की बात कही। मौके पर शिवचंद मांझी, शुकरा मुंडा, शिवप्रसाद साहू, आदित्य सिंह, देव कुमार काशी, सोमा भगत, जॉन तिर्की एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.