हमीरपुर, फरवरी 24 -- मौदहा, संवाददाता। मौदहा कस्बे के एक मुहाल से ननद-भौजाई अचानक लापता हो गई। जिस पर युवती के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी पिता ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने अपनी बेटी का विवाह खन्ना थाना क्षेत्र के एक गांव में किया था। लेकिन उसकी पुत्री ससुराल में अक्सर झगड़ा करती थी। जिसके चलते पति के साथ मौदहा में किराया का कमरा लेकर रह रही थी। पीडित पिता ने बताया कि जब वह पति के साथ अच्छी तरह से रहने की बात कहता था तो उससे भी झगड़ा करती थी। पीडित ने बताया कि, बीते 21 फरवरी की शाम करीब चार बजे उसकी बेटी अपनी भौजाई के साथ घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई हैं। पीडित ने कस्बे की एक महिला और एक पुरुष पर संदेह जताते हुए नामजद शिकायत दर्ज कराई है। जिसपर पुलिस ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.