प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 10 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। घर के सामने अलाव ताप रही महिला को एक युवक ने सरेआम पिटाई कर दी। उसके बाद अपने दो-तीन साथियों को बुलाकर उसकी ननद को भी मारा पीटा, जिस पर पुलिस ने दलित उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। कंधई थाना क्षेत्र के अमसौना निवासी विजय कुमार की पत्नी आरती देवी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार शाम अपने घर के सामने बने बरामदे में अलाव ताप रही थी। इसी दौरान गांव के बनारस का बेटा शराब के नशे में पहुंचा तथा उसे जमीन पर गिरा दिया। चिल्लाने पर आरोपी भाग कर गांव के समीप बने आंगनबाड़ी केंद्र पर गया, वहां से अपने दो अन्य साथियों के साथ लाठी लेकर पहुंचा और ननद सुंदरी देवी सहित दोनों पर हमला कर दिया। साथ आए दो अन्य लोगों ने जाति सूचक गालियां दीं। मंगलवार सुबह आरती देवी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.