चम्पावत, मार्च 23 -- टनकपुर में ननद ने अपनी भाभी पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने महिला पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को न्यायायिक मजिस्ट्रेट, सिविल जज टनकपुर के आदेश पर देवलचौड़, हल्द्वानी निवासी गीता पत्नी अनिल कुमार की तहरीर पर वार्ड संख्या- छह, टनकपुर निवासी रेखा रानी पत्नी स्व़ संदीप कुमार पर मुकदमा दर्ज कराया है। गीता का कहना है कि उनके पिता नौबत सिंह कर्मचारी कॉलोनी टनकपुर के निवासी थे। बताया कि पिता सरकारी स्कूल के प्राचार्य के पद से सेवानिवृत थे, जिनको हर माह 35 हजार रुपये पेंशन मिलती थी। महिला ने अपनी भाभी रेखा रानी पर आरोप लगाया कि उसने मार्च 2023 में पिता के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान उनके चैक बुक से हस्ताक्षरित चैकों का गलत उपयोग कर पहले दस फिर पांच लाख रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.