अमरोहा, मार्च 17 -- सैदनगली निवासी युवती ने अपनी भाभी पर दांत से हाथ की अंगुली चबाकर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने सीएचसी में घायल का मेडिकल कराया है। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। आरोप है कि भाभी आए दिन विवाद करती रहती है। गुरुवार को उसने विवाद के दौरान ननद के हाथ की अंगुली चबा ली। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच-पड़ताल के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.