अलीगढ़, नवम्बर 22 -- क्वार्सी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगला मल्लाह में एक महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। ननद को साड़ी देने पर महिला का सास से विवाद हुआ था। मायके पक्ष ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छर्रा निवासी मनीषा की शादी तीन मई 2022 को क्वार्सी क्षेत्र के नगला मल्लाह निवासी मनीष के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार मनीषा की ननद घर पर आई थी। आरोप है कि तभी सास न मनीषा की साड़ी ननद को दे दी। इसी बात पर मनीषा और सास में कहासुनी हो गई। शुक्रवार की सुबह मनीषा ने घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों को शक हुआ। आनन-फानन में परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्तीकरा दिया। देर रात इलाज के दौरान मनीषा ने दम तोड़ दिया। उधर मौत की खबर मिलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.