नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- यूपी के बहराइच जिले में दो सगे भाइयों की शर्मनाक हरकत सामने आई है। यहां दो भाइयों ने दुस्साहसिक तरीके से सूनसान जगह पर महिला को खींचा। ननद के सामने ही महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं। शोहदों से अपने को छुड़ाने में महिला चीखते-चिल्लाते बेहाल हो गई। साथ में मौजूद महिला की ननद के शोर पर जब लोग दौड़े तो शोहदे धमकी दे फरार हो गए। ननद और भाभी बाहर खेत शौच को गई थीं। कुछ देर बाद शोहदों ने पीड़िता के घर पर हमला बोला दिया। इस दौरान दो सगे भाइयों के साथ एक अन्य भी था। तीनों ने मारपीट की। इसके बाद हमलावर सोने का झाला और मंगलसूत्र छीन फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर तीन को नामजद कर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। यह भी पढ़ें- प्रेम जाल में फंसाकर 20 लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाए, फिर उनका सौदा किया य...