अलीगढ़, फरवरी 6 -- अकराबाद, संवाददाता। नेशनल हाईवे स्थित नानऊ चौराहे पर गुरुवार शाम एक दुखद घटना में महिला की मौत हो गई। वह अपने ननदोई की मय्यत में शामिल होने जा रही थीं। ट्रक के तेज हॉर्न की आवाज से घबराकर सड़क पर गिरने से उनकी जान चली गई। गांव नानऊ के नगला रिसालदार निवासी आजाद के अनुसार, उनके फूफा यासीन निवासी मधु नगला थाना सिकंद्राराऊ, जिला हाथरस का गुरुवार सुबह निधन हो गया था। सूचना मिलने पर उनकी मां 62 वर्षीय बानो बेगम सिकंद्राराऊ अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रही थीं। बताया गया कि शाम करीब साढ़े तीन बजे बानो बेगम नानऊ चौराहे पर टेंपो पकड़ने के लिए सड़क पार कर रही थीं। तभी पिलखना की ओर से आ रहे एक ट्रक चालक ने पीछे से तेज हॉर्न बजा दिया। अचानक तेज आवाज से घबराकर वह सड़क पर गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.