फिरोजाबाद, फरवरी 13 -- पिंकी देवी पत्नी सौरभ यादव निवासी यदुवंशनगर, शिकोहाबाद ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसकी शादी 22 अप्रैल 2026 को सौरभ पुत्र रामदास यादव निवासी यदुवंश नगर के साथ हुई थी। 2020 में पीड़िता के पति की मृत्यु हो गई थी। ऐसे में अपने मायके यदुवंश नगर में अकेली रहती है। पीड़िता का कहना है कि उसका अपने ससुरालियो से विवाद चल रहा है। 4 फरवरी को कोर्ट में डेट होने पर कोर्ट गयी थी। जब वह अपने घर वापस लौटी तो पीड़िता ने देखा बराबर वाले घर की तरफ की दीवार से सीड़ी लगाकर मेरी ननद सावनश्री, सुनीता को अपने घर की दीवार से जाते देखा है। पीड़िता ने घर जाकर देखा तो उसके घर से पति की शादी की फोटो, कागजात, 70 हजार रुपए, सोने के आभूषण घर से गायब थे। पीड़िता के घर में सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली थी। पीड़िता ने अपन...